आ गई हवा में उड़ने वाली कार, 12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान

हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसी ही कार को लॉन्च किया गया।  इस कार का नाम पर्सनल एयर लैंडिंग व्हीकल या पाल-वी रखा गया है। इस गाड़ी में ऊपर की तरफ रिअर प्रोपेलर लगे हैं, जिन्हें जरूरत न होने पर हटाया जा सकता है। खास बात यह है कि इन प्रोपेलर की मदद से यह कार 12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है।

add2

हाल ही में पैरामाउंट मिआमी वर्ल्ड सेंटर में इस कार को शोकेस भी किया गया। इस कार को बनाने वाली कंपनी PAL-V का दावा है कि वह अभी तक 70 कारें बेच चुकी है। वहीं इस कार की कीमत 4.3 करोड़ रुपये है और इस कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इस कार की पहली डिलीवरी 2021 से शुरू होगी।

add

कंपनी का कहना है कि इस कार को चलाने के लिए गेसोलीन की जरूरत होती है और इस कार की अधिकतम रफ्तार 322 किमी प्रति घंटा है। वहीं सड़क पर यह कार 161 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस कार में दो लोग बैठ सकते हैं और इसमें 230 हॉर्सपॉवर वाला चार सिलेंडर वाला इंजन लगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.