#MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर्स सजूनियर/सिनियर स्कूल “गौशाला” में खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : सेंट जेवियर्स सजूनियर/सिनियर स्कूल, गौशाला रोड शाखा के प्रांगण में चल रहे छ: दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता (खेल सप्ताह) का कल समापन हो गया।

खेल की समाप्ति पर रेड हाउस अपना वर्चस्व कायम रखते हुए 189 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही, येल्लो हाउस टक्कर देते हुए 138 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि ग्रीन हाउस येल्लो हाउस से मात्र 3 अंकों से पीछे रहकर 135 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

कल के खेल की शुरुआत ‘400 मीटर रिले रेस’ से हुई। उसके बाद कबड्डी, बास्केटबॉल, 200 मीटर रेस आदि खेलो से समापन कराया गया। प्रतियोगिता का अंतिम दिन होने पर खिलाड़ियों का उत्साह देखेने लायक था। खिलाड़ियों को उत्साहित करने में सभी हाउस लीडरों की अहम भूमिका रही।

दर्शकदीर्घा में उपस्थित भारी संख्या में अभिभावकगण एवं छात्रगण ने खेल का भरपूर आनंद उठाया। आज के खेल का मुख्य आकर्षण ‘कबड्डी’ एवं ‘400 मीटर रिले रेस’ रहा जिसमे लगातार दर्शकों की तालियां बजती रही। विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण खेलमय रहा।

खेलों की समाप्ति के बाद विजेताओं के बीच मेडल एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण विद्यालय के तीनों शाखाओं के इंचार्ज के द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती हुई ट्रॉफी विद्यालय के प्राचार्य आमोद कुमार दत्त के द्वारा प्रदान की गई। आज अंतिम दिन के समाप्ति के बाद रेड हाउस ने विजेता तथा येल्लो हाउस ने उपविजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading