#BIHAR #INDIA : पटना में चल रहे 219 गै’र सरकारी स्वास्थ्य उपचार संस्थाओं को बंद किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार की शाम इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इन संस्थाओं यथा-अस्पताल, नर्सिग होम, दंत चिकित्सालय, लैब, पैथालाजी व डायग्नोसिटक सेंटर आदि को बंद करने का निर्देश दिया है। इन संस्थाओं पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने का आ’रोप है। 

राज्य प्रदूषण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में इन उपचार संस्थाओं को बंद करने की अनुशंसा स्वास्थ्य विभाग से की थी। विभाग ने रिपोर्ट के आधार पर राजकीय आयुर्वेदिक कालेज अस्पताल, कदमकुंआ व राजकीय टिब्बी कालेज अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके आलावा बुद्धा बर्न अस्पताल व बुद्धा नर्सिंग होम मखनियां कुआं, ऐपक्स अस्पताल पाटीपुत्र कालोनी, चाईल्ड हास्पीटल, अपना हास्पिटल कंकड़बाग, गिरजा अस्पताल राजेन्द नगर, संत मदर हास्पिटल संपतचक, भव्या ईएनटी गायनी हास्पिटल आशियाना रोड, मल्टी सुपर स्पेशियलटी हास्पिटल व ट्रामा सेंटर, मीनार प्लाजा बोरिंग कैनाल रोड, रामानंद ज्योति हास्पिटल सिपारा, नेशनल हास्पिटल वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड, समेत 219 स्वास्थ्य उपचार संस्थाएं बंद होंगी।

