महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश में कामयाब हुए अर्जुन

हिंदी सिनेमा के अभिनेता अर्जुन कपूर के शुरू किए गए अनोखे स्टार्ट अप ने तमाम ऐसी महिलाओं को रोजगार देना शुरू कर दिया है, जो अपना घर छोड़कर बाहर काम करने नहीं जा सकतीं। इस स्टार्ट अप के जरिए अर्जुन कपूर ने देश भर में ऐसी महिलाओं को एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर लाने की मुहिम शुरू की है जो दफ्तरों और अन्य व्यावसायिक संगठनों में काम करने वालों को घर जैसा खाना पहुंचा सकती हैं।

add2

अर्जुन कपूर के इस स्टार्टअप से अब तक देश की चार हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं और इनमें एक बड़ी संख्या उत्तर भारत की है।

अर्जुन कपूर ने बताया कि इस कोशिश के तहत उनका उद्देश्य घरेलू महिलाओं को और अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। फूड क्लाउड नाम के इस स्टार्टअप से जुड़कर चार हजार से अधिक महिलाओं ने अपने व्यक्तिगत सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए हमसे हाथ मिलाया है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading