#PATNA : उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को बताया दु’ष्प्रचार अभियान का अगुआ

#BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी को नागरिकता बिल के विरुद्ध दुष्प्रचार अभियान का अगुआ बताया है। कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में कुछ समुदायों के नस्ली सफाये का हौव्वा खड़ा कर वहां अशांति फैला रहे हैं। जबकि उनकी पार्टी को पड़ोसी देशों में गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों का वास्तविक नस्ली सफाया कभी नहीं दिखा। कांग्रेस बताए कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की आबादी 70 साल में 20 से घट कर 3 फीसदी होना क्या नस्ली सफाया नहीं है।

बुधवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस पाकिस्तान की बुनियाद धर्म के आधार पर पड़ी और जिसने खुद को इस्लामी देश घोषित कर हिंदू, ईसाई, सिख और पारसी जैसे गैरमुस्लिम अल्पसंख्यकों पर घोर अत्याचार किए, उसके प्रधानमंत्री इमरान खान किस मुंह से भारत के नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। सबसे शर्मनाक तो राहुल गांधी और राजद नेताओं का बयान है जो एक बार फिर पाकिस्तान के सुर में बोल रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में कहा कि जब इमरान खान अनुच्छेद 370 और कैब पर बोल सकते हैं तब कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में धार्मिक कारणों से हिंदुओं-इसाईयों के अपमान, जबरन धर्मान्तरण और पूजा स्थल पर हमले जैसी बर्बरता के जरिए किए गए नस्ली सफाये पर आवाज क्यों नहीं उठाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.