#WB : 10वी पास के लिए ग्रामीण डाक सेवक की 5778 भर्तियां

#WB #INDIA : पश्चिम बंगाल डाक विभाग सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन का लिंक फिर से एक्टिव कर दिया गया है। ये लिंक सिर्फ पश्चिम बंगाल मदरसा एजुकेशन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए खोला गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस लिंक को एक्टिव किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2019 है। डाक विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये सूचना दी है।

ये नियुक्तियां पश्चिम बंगाल सर्कल के अलग-अलग डिविजन में की जाएंगी। डाक विभाग ने पिछले साल ये भर्तियां (RECTT./R-100/ONLINE/GDS/VOL-VI DATED 05.04.2018) निकाली थीं। कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर बनेगी। अगर किसी उम्मीदवार के पास हायर क्वालिफिकेशन है, तो यह कोई मायने नहीं रखेगा। सिर्फ 10वीं के मार्क्स ही चयन का आधार बनेंगे।

ग्रामीण डाक सेवक, कुल पद : 5778
(रिक्तियों का वर्गवार विवरण)
– अनारक्षित, पद : 2760
– ओबीसी, पद : 1328
– एससी, पद : 1184
– एसटी, पद : 286
– दिव्यांग, पद : 220

इन डिविजन में होंगी नियुक्तियां
अलीपुर, बारासत, बीरभूम, कलकत्ता साउथ, कोलकाता ईस्ट, कोलकाता नॉर्थ, मुर्शिदाबाद, नाडिया नॉर्थ, नाडिया साउथ, नॉर्थ प्रेसिडेंसी, साउथ प्रेसिडेंसी, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, सिक्किम, कूच बिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा, वेस्ट दीनापुर, आसनसोल, बांकुरा, बर्धमान, कोन्तई, हुगली नॉर्थ, हुगली साउथ, हावड़ा, मिदनापुर, पुरुलिया, तामलुक

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.