#PATNA : न’फरत की राजनीति के खिलाफ ल’ड़ता रहेगा राजद – तेजस्वी यादव

#BIHAR #INDIA : राजद नेताओं ने नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के खिलाफ जेपी प्रतिमा के सामने गांधी मैदान गेट नं. 12 के पास धरना दिया। बुधवार को दिए इस धरना में रालोसपा वीआईपी और हम के नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस इस मसले पर गांधी मैदान में ही अलग धरने पर बैठी थी। बाद में दोनों धरना में शामिल नेता एकजुट हुए और गांधी प्रतिमा के सामने संविधान विरोधी हर काम का विरोध करने का संकल्प लिया। साथ ही नागरिकता साबित करने के लिए कोई कागज नहीं देने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तजेस्वी प्रसाद यादव ने नागरिकता संशोधन बिल तथा एनआरसी को वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर यह पारित भी हो जाता है तो पार्टी इसका विरोध सड़क पर करेगी। उन्होंने कहा कि गांधी और लोहिया की बात करने वाले भी आज संघी हो गये हैं। जनता के बीच कुछ बातें करते हैं और संसद में उनकी पार्टी अल्पसंख्यकों को टार्गेट करने वाले भाजपा के हर कदम के साथ होती है। इसके लिए जदयू को जनता को जवाब देना होगा। आज संविधान और लोकतंत्र के अस्तित्व पर खतरा है। देश को तोड़ने वालों के खिलाफ राजद लड़ता रहेगा। नफरत और घृणा की राजनीति के खिलाफ भी लड़ाई जारी रहेगी।

धरना की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की। पार्टी नेता तेज प्रताप यादव, डा. रघुवंश प्रसाद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दिकी, डा. रामचन्द्र पूर्वे, शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चैधरी, शिवचन्द्र राम, भोला यादव, भाई वीरेन्द्र, चितरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव के अलावा वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, रालोसपा के राजेश यादव, अशोक कुशवाहा और हम पार्टी के दानिश रिजवान सहित महागठबंधन के दर्जनों नेता और धरना में शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading