नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बुधवार को पूर्वोत्तर सु’लग उठा। असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और उग्र प्रदर्शन किया। कई जगह से आ’गजनी और तोड़फो’ड़ की घटनाएं भी सामने आईं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि मैं असम के अपने भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन बिल के पारित होने के बाद उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं- कोई भी आपके अधिकारों, विशिष्ट पहचान और सुंदर संस्कृति को नहीं छीन सकता है। यह फलता-फूलता और विकसित होता रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मैं असमिया लोगों के राजनीतिक, भाषाई, सांस्कृतिक और भूमि अधिकारों को संवैधानिक रूप से संरक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

