महाराष्ट्र की लोक परंपरा वाला तानाजी का गाना आज होगा रिलीज

फिल्म तानाजी में मराठा संस्कृति में गहराई से निहित लोकगीतों का खास स्थान बताया जा रहा है और इसकी झलक फिल्म के नए गाने ‘माई भवानी’ में दिखने वाली है। शिमगा के खूबसूरत त्यौहार का जश्न दिखाता ये गाना फिल्म की हाईलाइटम माना जा रहा है।

add2

दरअसल मराठा संस्कृति में शिमगा भगवान के आगमन का प्रतीक है और पूरी आबादी इस मौके पर देवताओं की मूर्तियों को पालकी में अपने घर और मंदिरों में ले जाने के लिए इकट्ठी होती है। प्रकाश और रंगों के त्यौहार वाले इस गीत में तानाजी के रूप में अजय देवगन और सावित्री बाई के रूप में काजोल इस शुभ त्यौहार को मनाते दिखेंगी।

जश्न भरे इस गीत को अजय और अतुल ने कम्पोज किया है जबकि सुखविंदर सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गीत को स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखा गया है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.