#JHARKHAND #INDIA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति के लिए ही कांग्रेस और उसके साथी नॉर्थ ईस्ट में भी आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहां भ्रम फैलाया जा रहा है कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग आ जाएंगे। जबकि ये कानून पहले से ही भारत आ चुके शरणार्थियों की नागरिकता के लिए है। मैं नॉर्थ-ईस्ट और पूर्वी भारत के हर राज्य, हर जनजातीय समाज को आश्वस्त करना चाहता हूं।

असम सहित नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं, वहां की संस्कृति, वहां की भाषा को मान-सम्मान देना, उसे संरक्षण देना, उसे और समृद्ध करना, भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाबू राम नारायण सिंह जी, जयपाल मुंडा जी और बिनोद बिहारी महतो जी, जैसे सेनानियों के संघर्ष को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। उनकी आवाज को दबाने के लिए भी छलकपट का सहारा लिया।

