#UP #INDIA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्षों बाद कानपुर में गंगा की धारा अविरल और निर्मल हो गई। यहां का पानी आचमन योग्य हो गया। जलीय जीव पुनर्जीवित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह संभव हुआ है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अटल घाट से स्टीमर पर सवार होकर गंगा का हाल जाना। करीब तीन किलोमीटर तक स्टीमर से निरीक्षण किया। नालों की टैपिंग, सीवरेज की स्थिति और पानी की शुद्धता परखी।

डायवर्ट और टैप किए जा चुके एशिया के सबसे बड़े गंदे नाले पर सेल्फी लेने के बाद कानपुर में पहली बार मीडिया से बात की। योगी ने कहा कि कानपुर के लगों को इस बात का मलाल रहता था कि यहां गंगा में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। कानपुर का प्रदूषण आगे के शहरों में भी गंगा की सेहत खराब कर रहा था। इस बात का हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज गंगा का पानी शुद्ध हो गया। कोई भी यहां आकर देख सकता है। आप खुद पानी की शुद्धता देख सकते हैं।

