एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, इस बात को लेकर हुई थी ट्रोल

शे मिचल

एक तस्वीर के चलते कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कनाडाई अदाकारा शे मिचल को ट्रोल करना शुरू कर दिया, लेकिन अभिनेत्री ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

दरअसल हाल ही में कनाडाई ऐक्ट्रेस शे मिचल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की। एक तरफ जहां इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने तस्वीर के जरिए अभिनेत्री को ट्रोल करने की भी कोशिश की।

add2

ऐसे ही एक ट्रोलर ने तस्वीर पर लिखा कि ये तस्वीर उन्होंने सिर्फ ध्यान खींचने के लिए क्लिक करवाई है क्योंकि स्तनपान कराते हुए वह बेटी की ओर देख भी नहीं रहीं।

ट्रोलर के इस कमेंट पर शे मिचल ने करारा जवाब लिखा है। शे मिचल ने लिखा, ‘पेरेंटिंग बुक्स में…यह हिस्सा मुझसे रह गया…आपका पेरेंटिंग मैनुअल कहां से डाउनलोड करूं?’ न सिर्फ शे मिचल की तस्वीर बल्कि उनका ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.