मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अनम बैचलर पार्टी पर किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। अनम की बैचलर पार्टी ड्रेस साधारण और आकर्षक दिखने का बेहतरीन उदाहरण है।

शादी के एक और फंक्शन में अनम ने हिना रंग का लहंगा पहना जो काफी डिसेंट लुक दे रहा है। हरे रंग की लॉन्ग स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉइडरी वाला शॉर्ट कुर्ता के साथ मैचिंग दुपट्टा बेहद सोबर है। इस लुक के साथ अनम ने लो हेयरस्टाइल बन पर गुलाबी रंग का गजरा लगाया है।
अनम जितनी खूबसूरत लग रही हैं, उतना ही मेहंदी का अंदाज निराला और रंगीन है।अनम ने अपने मेहंदी समारोह के लिए एक सुंदर लहंगा पहना था और हम ये कहना चाहते हैं कि हर होने वाली दुल्हन को इस पर एक नजर डालनी चाहिए।
