हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल से बढ़ाई दूरी, इंटरव्यू में हुआ खुलासा

रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रानू मंडल इंटरनेट पर अभी तक छाई हुई हैं। रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गुनगुनाते हुए रानू मंडल का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। लोगों ने इनकी आवाज को इस कदर पसंद किया था कि हिमेश रेशमिया ने जब इनका ये वीडियो देखा था तो तुरंत इन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने के लिए साइन कर लिया था। इसके बाद रानू मंडल कभी अपने मकेअप की वजह से तो कभी अपने गुस्से और एटीट्यूड की वजह से सुर्खियों में आईं। अब हिमेश रेशमिया रानू मंडल से परेशान होते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में मुंबई के एक कार्यक्रम में हिमेश रेशमिया को स्पॉट किया गया जहां मीडिया ने उनसे रानू मंडल से जुड़ा सवाल किया जिसके बाद वे गुस्से में आ गए और ये कहते दिखाई दिए कि मैं उनका कोई मैनेजर नहीं हूं। ये वही हिमेश रेशमिया हैं जिन्होंने रानू मंडल को अपनी फिल्म हैपी हार्डी में कई सारे गाने गुनगुनाने का मौका दिया था जिसमें से सबसे ज्यादा हिट ‘तेरी मेरी कहानी’ सॉन्ग हुआ था। हालांकि, देखा जाए तो हिमेश रेशमिया की फिल्म के बाद रानू मंडल को कई रिएलिटी शो का हिस्सा बनते देखा गया। लेकिन सफलता की सीढ़ी चढ़ने के बाद उनका करियर अब हिचकोले खाता नजर आ रहा है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.