रोहित शर्मा ने बताया, कोन है टीम का सबसे बढ़िया फुटबॉलर

जिनेदीन जिदान के प्रशंसक रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबालरों को कापी करते हैं। रोहित को ला लिगा क्लब रीयाल मैड्रिड का भारत में ब्रांड दूत बनाया गया है। वह ला लिगा के इतिहास में पहला गैर फुटबॉलर है जिसे ब्रांड दूत बनाया गया है। उन्होंने कहा, ”श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या जैसे युवा खिलाड़ी फुटबाल के शौकीन है। वे फुटबालरों की हेयरस्टाइल भी अपनाते हैं।

उनके पसंदीदा फुटबालर और क्लब के बारे में पूछने पर रोहित ने जिदान और रीयाल मैड्रिड का नाम लिया। रोहित चाहते हैं कि रीयाल मैड्रिड चैम्पियंस ट्राफी जीते। फीफा विश्व कप में उनकी पसंदीदा टीम स्पेन है। उन्होंने कहा, ”इसलिये नहीं कि मैं ला लिगा से जुड़ा हूं। मुझे जिनेदीन जिदान का खेल बहुत पसंद है। उन्हें देखकर ही मैं फुटबाल का शौकीन बना। स्पेन के कौशल का मैं मुरीद हूं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.