दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल असिस्टेंट में इंटरप्रेटर मोड पहली बार इसी साल जनवरी में आयोजित CES 2019 में पेश किया गया था। वहीं अब 11 महीने बाद इंटरप्रेटर मोड को कुछ चुनिंदा डिवाइस के लिए जारी किया जा रहा है।

गूगल असिस्टेंट का इंटरप्रेटर मोड का अपडेट गूगल होम स्पीकर, चुनिंदा स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले को धीरे-धीरे मिल रहा है। बताते चले गूगल का इंटरप्रेटर मोड रियल टाइम में अनुवाद करता है। गूगल असिस्टेंट का इंटप्रेटर मोड 40 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है।

इसका अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड की कुछ चुनिंदा डिवाइस को मिल रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स रियल टाइम यानी सेकेंडों में वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हुए किसी भी भाषा का मनचाही भाषा में अनुवाद कर सकेंगे।