#HAJIPUR #INDIA : नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस के कार्यालय से 23 नवंबर को दिनदहा’ड़े हुए 55 किलो सोना लू’ट मामले में पुलिस ने फिर से तीन किलो 90 ग्राम सोना बरा’मद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लू’ट की घटना के मास्टर माइंड को भी पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरो’पी जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड से बाल सुधार गृह जाने के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर के पास से सुरक्षाकर्मियों को हथि’यार दिखाकर भाग गया था।

इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी जगुनाथ रेड्डी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि लू’ट के बाद तिरहुत आईजी के नेतृत्व में गठित टीम लू’ट का सोना और आरो’पियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्र’वाई कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने मुख्य आ’रोपी को बिदुपुर के गोखुला से पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने इससे पूछताछ के दौरान सोना के संबंध में जानकारी ली।

आ’रोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने इसके गोखुला स्थित घर के पीछे केलवानी में जमीन के अंदर से गाड़ा हुआ सोना बरामद किया। ब’रामद सोने का वजन तीन किलो 90 ग्राम है। जिस समय पुलिस ने इसे पकड़ा उस समय आरोपी मुथूट फाइनेंस में लू’ट के दौरान पहना हुआ कपडा ही पहने था। पुलिस ने इसके पास से उस झोले को भी बराम’द कर लिया, जिसमें रखकर लूटे गए सोना को मुथूट के कार्यालय से बाहर निकाला गया था।

Source : live hindustan