PATNA : हाईकोर्ट में कल से अवकाश, 11 दिन बंद रहेगा कोर्ट

PATNA : त्योहारों को लेकर एक जरूरी खबर है. अगर कोर्ट का काम काज है तो आज आखिरी दिन है. कल यानी 7 नवंबर से पटना हाईकोर्ट की छुट्टियां शुरू हो रही हैं. ये छुट्टियां इस बार थोड़ी लंबी होगी. इस दौरान कोर्ट में कामकाज नहीं होगा. अगर आपका भी कोई काम है हाईकोर्ट से जुड़ा तो आज ही कर लें. दरअसल, दीपावली, दवात पूजा और छठ के लिये इन छुट्टियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 नवंबर से 18 नवंबर तक अवकाश रहेगा. अब कोर्ट 19 नवंबर को फिर से खुलेगा. 5 नवंबर को बिहार समेत पूरे देश में धनतेरस मनाया गया. इस दौरान राजधानी पटना में बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली. अब 7 नवंबर यानी की कल दिवाली का त्यौहार मनाया जाना है. इसी को लेकर पटना हाईकोर्ट ने छुट्टियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस बार दिवली पर समृद्धि और सामर्थ्य प्रदान करने वाला आयुष्मान-सौभाग्य और स्वाति नक्षत्र का मंगलकारी त्रिवेणी संयोग बनने जा रहा है. इस संयोग में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना से धन वर्षा होगी.

इसका सकारात्मक असर लंबी अवधि तक रहेगा. इस दौरान कई विशिष्ट संयोग भी बनेंगे.कायस्थ समाज को एक सूत्र में कि पिरोने वाले देवता हैं भगवान चित्रगुप्त. चित्रगुप्त पूजा के माध्यम से कायस्थ समाज के लोग वर्ष भर में एक दिन साथ बैठते हैं और पूजन अर्चन में हिस्सा लेते हैं. मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजा इस वर्ष नौ नवंबर को है और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं.चार दिवसीय सूर्य षष्ठी व्रत अनुष्ठान पर्व आरंभ होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. घरों में दीपावली के साथ ही डाला छठ की तैयारी के लिए ताने-बाने बुने जाने लगे हैं.

बता दें कि धरती के प्रत्यक्ष देव सूर्य नारायण की पूजा का यब कठिन व्रत अनुष्ठान पुत्र-पौत्रादि के सुखद भविष्य, घर-परिवार में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्यादि की कामना से मनाया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.