फ्लिपकार्ट से मंगाया था iPhone 11 Pro, मिला स्टिकर लगा हुआ एंड्रॉयड फोन

ऑनलाइन शॉपिंग में कब किसको चू’ना लगा दिया जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। अब एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से iPhone 11 Pro मंगाया था लेकिन उसे आईफोन कैमरे के डिजाइन का स्टिकर लगा एक एंड्रॉयड फोन मिला है।

add2

यह पूरा मामला बंगलूरू में रहने वाले राजनीकांत कुशवाहा ने फ्लिपकार्ट से आईफोन 11 प्रो ऑर्डर किया था। एक लंबे इंतजार के बाद उन्हें कंपनी ने फोन डिलिवर किया, लेकिन जब रजनीकांत ने फोन को बॉक्स से निकाला तो उनके होश उड़ गए। फोन के बॉक्स में उन्हें आईफोन 11 प्रो के कैमरे का स्टिकर लगा एक एंड्रॉयड फोन मिला।

कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने पहले ही पेमेंट कर दिया है। कुशवाहा ने आईफोन 11 प्रो के लिए 93,900 रुपये का पेमेंट किया है। उनका दावा है कि डिलिवर हुआ फोन आईफोन XS की तरह दिख रहा है जबकि वह आईफोन है ही नहीं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading