#DELHI : कांग्रेस पार्टी द्वारा रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली का आयोजन

#DELHI #INDIA : कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, हमारे देश को बांटा जा रही है और अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। केन्द्र सरकार देश को बांटने और आग लगाने का काम कर रही है। असम समेत नार्थ ईस्ट में आग लगी हुई है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।

ये है कांग्रेस का कार्यकर्ता और जान देने से पीछे नहीं हटता। बीजेपी के सांसदों ने संसद में कहा आपने भाषण दिया उसके लिए माफी मांगे। मेरा नाम राहुल सवारकर नहीं राहुल गांधी है। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि माफी मुझे नहीं नरेंद्र मोदी का मागंनी है। मैं सच बोलने के लिए माफी नहीं मागूंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.