व्हाट्सएप ने बड़ा कदम उठाते हुए बल्क मैसेज भेजने वाले अकाउंट के खि’लाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह ऐसे व्हाट्सएप अकाउंट को बंद कर देगा जो थोक में मैसेज भेजते हैं।

इसके अलावा उन लोगों के अकाउंट के खि’लाफ भी एक्शन लिया जाएगा जो फटाफट ग्रुप बनाते हैं। व्हाट्सएप का फैसला फिलहाल सिर्फ व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट के लिए ही है।
यदि कोई व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पांच मिनट पहले ही बना है और उस अकाउंट से 15 सेकेंड के अंदर 100 मैसेज भेजे जाते हैं तो कंपनी उस अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करेगी। कंपनी उस अकाउंट को बंद भी कर सकती है। इसके अलावा मिनटों में दर्जनों ग्रुप बनाने वाले व्हाट्सएप अकाउंट भी निशाने पर रहेंगे।
