#DELHI में प्याज की कीमतों में गिरावट, कई शहरों में खुदरा प्याज 150 रुपए से ऊपर

#DELHI #INDIA : दिल्ली में प्याज की कीमतों में शुक्रवार को मामूली नरमी रही जबकि देश के कई शहरों में खुदरा प्याज 150 रुपए से ऊपर के भाव पर बना हुआ था। उधर, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्याज की कीमतों पर सरकार की नजर बनी हुई है और देश में प्याज की आवक बढ़ने से कीमतों में धीरे-धीरे सुधार होने लगा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार को प्याज का थोक भाव 72.50 रुपए प्रति किलो था, जबकि एक दिन पहले थोक भाव 75 रुपए प्रति किलो था।


मंडी में प्याज की आवक 817.4 टन थी जोकि पिछले काराबारी सत्र के मुकाबले करीब 120 टन कम थी। हालांकि खुदरा प्याज दिल्ली और आसपास के इलाकों में 70-120 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। कारोबारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक आवक में वृद्धि होने की उम्मीद है जिसके बाद कीमतों में और नरमी आ सकती है। देश के कई शहरों में प्याज का खुदरा भाव 150 रुपए किलो से ऊपर था, जबकि उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशभर में प्याज का खुदरा भाव शुक्रवार को 50-160 रुपए प्रति किलो था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading