भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उन्हें बता दें कि ये भर्तियां साक्षात्कार के माध्यम से की जा रहीं हैं।
14 दिसंबर 2019 ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए साक्षात्कार की तिथि है
21 दिसंबर 2019 तकनीशियन अपरेंटिस के लिए साक्षात्कार की तिथि है
04 जनवरी 2020 ट्रेड अपरेंटिस के लिए साक्षात्कार की तिथि है

पदों का नाम पदों की संख्या
ग्रेजुएट अपरेंटिस 41
तकनीशियन अपरेंटिस 59
ट्रेड अपरेंटिस 120
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के समय जन्म तिथि, योग्यता, आरक्षण (यदि कोई हो), पिछला अनुभव आदि के बारे में प्रमाण पत्र की मूल और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ लें जाना होगा।
उम्मीदवारों का चयन मेरिट और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
नौकरी का स्थान : महेंद्रगिरी (तमिलनाडु)