#MUZAFFARPUR : बेटियों को इंसाफ दिलाने हेतु समाहरणालय के समक्ष महाध’रना

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : शनिवार 14 दिसम्बर को मुजफ्फरपुर मे लगातार बढ़ रहे महिलाओं-बच्चियों पर अ’त्याचार, ब’लात्कार एवं ह’त्या के वि’रोध मे आज मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर मुजफ्फरपुर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण धर’ना-प्रद’र्शन किया गया।

धर’ना उपरांत प्रबुद्ध नागरिकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंप कर यह मांग की जिले मे बढ़ते महिला उत्पी’ड़न मामलों पर अंकुश लगाऐ तथा दो’षियों पर जल्द से जल्द स’ख्त का’र्यवाई करें और हाल फिलहाल अहियापुर थाना क्षेत्र में घटी घट’ना मे पी’ड़िता छात्रा को बिहार सरकार 25 लाख रुपए मुआवजा दे और बेहतर ईलाज हेतु दिल्ली के अस्पताल मे भर्ती करवाऐं।

अगर जल्द से जल्द महिला उ’त्पीड़न मामलों मे पुलिस-प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाती है तो मुजफ्फरपुर की जनता बड़े और उग्र आंदोलन आहूत करने हेतु मजबूर होगी महा धरना की अध्यक्षता अमर भाई व संचालन नवीन मनियारी ने किया।

इस मौके पर मुज़फ़्फ़रपुर जिले के वरीष्ठ समाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर महाधरना को संबोधित किया जिनमें मुख्य रूप से संजय चौधरी, आशुतोष शाही, युवा शक्ति के राष्ट्रीय संयोजक अनय राज, दीनबंधु क्रांतिकारी, कंचन देवी, सुशीला देवी, मुकुल ठाकुर, हरिंदर पंडित, आनंद मोहन, हेमंत भाई, सुशील कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, वैभव मिश्रा, जितेंद्र पाण्डेय, साकेत शुभम, रणवीर तिवारी, समिर सिंह, कृष्ण कमल, चंदन कुमार, सम्राट जी, मुकुल सिंह भूमिहार, मनिष कुमार, अविनाश कुमार, गुड्डू शाही तथा सकैड़ो की संख्या मे महिलाऐं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading