#HAJIPUR : सोना लू’टकां’ड में मुजफ्फरपुर से पांच सं’दिग्ध गिर’फ्तार, हो रही पूछताछ

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : वैशाली जिले के हाजीपुर में दिनदहा’ड़े हुए 55 किलो सोना लू’टकां’ड में गठित एसआईटी टीम ने बड़ी का’र्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले से 5 लोगों को गि’रफ्तार किया है. बताया जा रहा है की मामले में पिछले दिनों गि’रफ्तार अप’राधियों की निशानदेही और वैज्ञानिक आधार पर किये जा रहे अनुसन्धान के दौरान एसआईटी को यह सफलता मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में छापेमा’री के दौरान मिली है.

जानकरी के अनुसार, पुलिस ने इलाके से 5 सं’दिग्धों को गि’रफ्तार किया है. संदेह के आधार पर एसआईटी ने यह छा’पेमारी की है. गुप्त स्थान पर रखकर एसआईटी टीम संदि’ग्धों से पूछताछ कर रही है. खबर के अनुसार, एसआईटी ने आरो’पी मुकुल राय को गिर’फ्तार किया था. मुकुल राय से पूछताछ के आधार पर ही टीम ने यह का’र्रवाई की है. वैशाली पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से अहियापुर इलाके में छापे’मारी के दौरान संदे’ह के आधार पर 5 व्यक्तियों को हि’रासत में लिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. रेंज आईजी गणेश कुमार ने इस सम्बन्ध में बताया है की मामले के अनु’सन्धान के दौरान अलग अलग स्थानों से कई लोगों को हिरा’सत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

विदित हो कि पिछले दिनों हाजीपुर के 55 किलो सोना लू’टकांड में एसआईटी ने बख्तियारपुर से तीन करोड़ का सोना ब’रामद किया था. साथ ही आरो’पी मुकुल राय को भी पुलिस ने गिर’फ्तार कर लिया है. वैशाली के बिदुपुर इलाके से आरो’पी मुकुल राय की गि’रफ्तारी भी हुई थी. इस लू’ट से पहले पेशी के लिए मुकुल राय को मुजफ्फरपुर से वैशाली लाया गया था. जहां वह पुलिस अभिरक्षा से फ’रार हो गया था. इसके कुछ दिनों बाद ही उसने हाजीपुर में बिहार की सबसे बड़ी सोना लू’ट की घट’ना को अजांम देकर बिहार समेत पुलिस महकमे में खलब’ली मचा दी थी.

मालूम हो कि पिछले महीने बिहार के वैशाली में अपराधियों ने 55 किलो सोना लू’ट लिया था. घटना के बाद से एसआईटी व वैशाली पुलिस लगातार अ’पराधियों की गि’रफ़्तारी और सोना बरा’मदगी हेतु प्रयासरत है और लगातार छा’पेमारी कर रही है. इस मामले में अभी तक कई आ’रोपियों की गिर’फ्तारी के साथ लगभग 12 किलोग्राम सोने की ब’रामदगी भी हो चुकी है. इसी कड़ी में बिदुपुर इलाके से एक और लुटे’रे को गिर’फ्तार किया गया है. अब ये कयास लगाये जा रहे हैं कि गठित पुलिस टीम जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप कर लेगी.

गौरतलब हो कि वैशाली सोना लू’ट मामले में सबसे पहले एसआईटी ने 2 दिसंबर को बिहार की सबसे लू’टकां’ड की घट’ना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले बिदुपुर के निशांत झा उर्फ बाबा, हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक निवासी आसिफ उर्फ आशु खान को लू’ट में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ गि’रफ्तार किया था. इसके उपरांत लालगंज थाना क्षेत्र से लू’टकां’ड में शामिल लालगंज के बसंता गांव निवासी शातिर अप’राधकर्मी वीरेन्द्र शर्मा नाम की भाभी को गि’रफ्तार किया गया था.

अनुसन्धान में गति प्रदान करते हुए एसआईटी ने सर्विलांस और वैज्ञानिक आधार पर जांचोपरांत तमिलनाडु से वैशाली के जतकौली धर्मपुर निवासी धर्मेन्द सहनी को ध’र द’बोचा. उसकी निशानदेही पर उसकी नि’शानदेही पर टीम ने छापे’मारी कर बिदुपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी शा’तिर अ’पराधी धर्मेन्द्र राय उर्फ धर्मेन्द्र गोप के घर छा’पेमारी कर सोना ब’रामद किया था. उसके फ’रार होने की स्थिति में वैशाली के बिदुपुर निवासी उसकी मां एवं पत्नी को गि’रफ्तार किया गया था.

गुरुवार को बिदुपुर थाने के चकसिकंदर से पुलिस ने एक बा’लबंदी को लू’ट के तीन किलो 92 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ गि’रफ्तार कर लिया था. बालबंदी सोना लूटकां’ड के मास्टरमाइंड धर्मेंद्र राय उर्फ धर्मेंद्र गोप का करीबी बताया जाता है.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading