#PATNA : ठंड, प्र’दूषण और फॉग से बच्चों और बुजुर्गों को रहना होगा सावधान

#PATNA #BIHAR #INDIA : ठंड का मौसम सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए वैसे ही तकलीफदेह है। इसके साथ प्रदूषण और फॉग हो तो यह परेशानी और बढ़ जाती है। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी कष्टकारक होता है। इसके अलावा सावधानी नहीं बरतने पर हार्ट, बीपी, अस्थमा और निमोनिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह जानलेवा भी बन जाता है। ठंड और प्रदूषण से सांस की बीमारी से पीड़ितों का नियंत्रण बिगड़ने लगता है।

इस समय दवाओं का डोज भी बढ़ाना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई तरह की सावधानी अपनानी चाहिए। फॉग के समय मॉर्निंग वॉक पर धूप निकलने के बाद ही जाएं, सांस के मरीज पूरे मौसम में गुनगुना पानी ही पीएं और गुनगुना पानी से ही नहाए। सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क से बचना चाहिए तथा खाना खाते समय हाथ को साबुन से जरूर धोना चाहिए।

यह सलाह सांस और छाती रोग विशेषज्ञ व एम्स के पल्मोनरी विभाग के हेड डॉक्टर दीपेंद्र कुमार राय ने हिन्दुस्तान के पाठकों को फोन पर दी। वे डॉक्टर की सलाह कार्यक्रम में रविवार को हिन्दुस्तान कार्यालय में थे। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में सर्दी, खांसी, एलर्जी, सांस फूलना, वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियां आम होती हैं।

इससे बचने के लिए 83 साल से अधिक आयु के लोगों को फ्लू और निमोकोकल वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव करना चाहिए। खेलते समय बच्चे अक्सर मुंह से सांस लेते हैं। इससे उनको सर्दी-खांसी और श्वास संबंधी बीमारिया हो सकती हैं। उन्हें नाक से सांस लेने की सलाह दें। बार-बार खांसी होना, दवा लेने के बाद भी तीन-चार हफ्ते तक ठीक ना होना, छाती का जकड़ना, गले से सिटी जैसी आवाज और सांस फूलना अस्थमा का लक्षण है। ऐसे में चिकित्सक से जरूर मिलें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.