जामिया के छात्रों के समर्थन में उतरे आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी

नागरिक संशोधन बिल पर हो रहे हंगामे की आग अब देश के कई हिस्सों में पहुंच गई है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर को नागरिक संशोधन बिल के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच ट’कराव की स्थिति आ गई। पुलिस पर यूनिवर्सिटी के अंदर घुसकर छात्रों को ब’र्बरता पूर्वक पीटने और ब’दसलूकी का आ’रोप लगा है।

अब इस पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी ने छात्रों का समर्थन करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।’

add2

आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर लिखा है, ‘जिन हालात से छात्र गुजरे हैं मुझे उस पर ग’हरा दुख है। मैं इस बात की क’ड़ी निं’दा करता हूं। हम सभी को अपनी अभिव्यक्ति की मौलिक स्वतंत्रता का वि’रोध और प्रदर्शन करने का अधिकार है। हालांकि प्र’दर्शन उग्र नहीं होना चाहिए था, ना ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना चाहिए था। यह प्रतिकूल है। प्रिय देशवासियों यह गांधी जी की धरती है। अभिव्यक्ति का रास्ता अहिंसा ही होना चाहिए। लोकतंत्र में विश्वास रखें।’

मनोज बाजपेयी ने भी इस घ’टना को लेकर लिखा, ‘ऐसा वक्त हो सकता है जब हम अन्याय को रोकने के लिए शक्तिहीन होते हैं, लेकिन किसी भी समय ऐसा नहीं होना चाहिए जब हम वि’रोध करने में विफल हों। वि’रोध करने के लिए छात्रों और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ हूं! मैं छात्रों के खि’लाफ हुई हिंसा की क’ड़ी निं’दा करता हूं।’

add.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading