सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कोटा की स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में बूंदी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने रविवार को अहमदाबाद से पायल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें बूंदी लाया गया। बूंदी की एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

जहां से कोर्ट ने अगले मंगलवार तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी के वकील ने कहा कि वह राहत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे।