हिंदी सिनेमा के अभिनेता विक्की कौशल और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘राजी’ के लेखक हरिंदर सिक्का निर्माता और निर्देशकों पर आ’रोप लगाते हुए कहा है कि इस फिल्म ने उनकी कहानी के साथ न्याय नहीं किया है। उनका कहना है कि अगर फिल्म उनकी कहानी के हिसाब से चलती तो पक्का राष्ट्रीय पुरस्कार पाती।
मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘राजी’ हरिंदर सिक्का की लिखी हुई किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। वह फिल्म में दिखाए गए ‘तिरंगा सीन’ में हुई चूक से नाखुश हैं, जोकि 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध की सच्ची घ’टना पर आधारित है।

यह कहानी एक जवान कश्मीरी लड़की सहमत के आसपास घूमती है, जो अपने देश के लिए एक पाकिस्तानी अफसर से शादी करके एक जासूस का किरदार निभाती है।
सिक्का ने कहा, ‘किताब की कहानी के अंत में सहमत तिरंगे को सलाम करती है। मैंने निर्देशक से कहा था कि आप अगर इस सीन को काटोगे तो यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार पाने से वंचित रह जायेगी। हालांकि, यह फिल्म निर्माताओं की मर्जी से हुआ था, लेकिन मैं अभी भी इससे ना’राज हूं।
