Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट टूथब्रश, जानें क्या है खायिसत

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी  ने स्मार्ट टूथब्रश पेश किया है। आपको बता दें कि कंपनी के इस इलेक्ट्रॉनिक ब्रश को चीनी टेक कंपनी मिजिया ने बनाया है। वहीं, इस ब्रश की क्राउडफंडिंग कीमत 1,700 रुपये है।

add

कंपनी ने इस टूथ ब्रश में चार प्रोफेशनल ग्रेड नॉजल दिए हैं। साथ ही इस ब्रश को यूएस एफडीए की तरफ से सर्टिफिकेशन मिला है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने यूजर्स को इस ब्रश में चार पंचिंग मोड दिए हैं। वहीं, कंपनी ने इस ब्रश में इंटेलिजेंट मैग्नेट मोटर दी है, जो 140 पीएसआई वाटर प्रेशर जनरेट करती है।

इस प्रेशर की वजह से यूजर के मसूड़ों की मसाज होती है। शाओमी ने दावा किया है कि यह ब्रश दांतों पर ज्यादा प्रेशर डालकर कैविटी को पूरी तरह से खत्म कर देता है। वहीं, इससे मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। यह ब्रश मसूड़ों में हो रही ब्लीडिंग को भी रोकता है।
add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.