पायल रोहतगी को मिली जमानत

सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आ’पत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बुधवार को अदाकारा पायल रोहतगी को जमानत मिल गई। जेल से निकलने के बाद पायल ने कहा कि राजस्थान में स्वतंत्रता एक चुनौती लगती है। उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट के बयान में कहा गया कि ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित है।

‘ न्यूज एजेंसी Ani से बातचीत में पायल रोहतगी ने कहा कि मैं अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को आगे जारी रखूंगी, क्योंकि मैं सऊदी अरब या ईरान में नहीं रहती हूं बल्कि मैं भारत में रहती हूं। भारत में जो कुछ भी कानून सम्मत है, मैं वह करूंगी।

add

पायल ने आगे कहा, ‘मैं भविष्य में ऐसी परिस्थिति से बचने की कोशिश करूंगी जिसके चलते मुझे जेल जाना पड़े क्योंकि यह मेरे परिवार और वकील के लिए बहुत मुश्किल था। मेरे पास बोलने और अभिव्यक्ति का अधिकार है और इसे मैं नहीं छोडूंगी।’
वीडियो के सवाल पर पायल ने कहा, ‘मेरे वीडियो ने किसी भी तरह की हिंसा और युद्ध को नहीं भ’ड़काया है। इसे चार महीने पहले पोस्ट किया गया था। मैं कामना करती हूं कि राजस्थान में बेहतर समझ कायम हो।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.