एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 2.3 को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 2.3 एक एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। इस फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी मिल रही है। इसके अलावा छ महीने के लिए एसेसीरीज की वारंटी मिल रही है।

कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 8,199 रुपये है। इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। इस फोन की बिक्री नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और तमाम स्टोर्स से 27 दिसंबर से होगी। फोन के साथ जियो की ओर से 7,200 रुपये का फायदा मिल रहा है।

नोकिया 2.3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ के लिए है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है।