दिल्ली में अपनी फिल्म गु़ड न्यूज के प्रमोशन में व्यस्त बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने शहरवालों को विंटर फैशन गोल भी दिया।

फिल्म की पूरी टीम के साथ दिल्ली पहुंची कियारा आडवाणी ने गोल्डेन रंग का क्रॉप जैकेट पहन रखा था। सफेद रंग के लांग शर्ट के साथ काले रंग की जींस पर थाई हाई बूट पहने कियारा आडवाणी ने दिल्ली की सर्दी के लिए परफेक्ट फैशन गोल दिया है।
ध्रुव कपूर के डिजाइन किए हुए येलो रंग के मैटेलिक जैकेट में कियारा स्टाइलिश नजर आ रही हैं। हाई मेसी बन और मिनिमल मेकअप में कियारा ने लुक को पूरा किया है।
