
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत विभिन्न गतिवि’धियों के ससमय क्रि’यान्वयन, सु’झाव एवं परा’मर्श हेतु गठित जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आज जिला प्रभारी मंत्री-सह-उद्योग मंत्री बिहार श्याम रजक की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य की ब’ढ़ती आबा’दी, मानवीय गति’विधि एवं जलवायु परि’वर्तन से उ’त्पन्न पारि’स्थितिकीय (इकोलो’जिकल चैलें’जेज) असं’तुलन से निप’टने की गं’भीर चुनौ’ती आ पड़ी है। जलवायु परिवत्र्तन के चलते गंभीर जल सं’कट, अतिवृ’ष्टि/अना’वृष्टि की स्थिति उत्पन्न हुई है। राज्य सरकार द्वारा जलवायु परि’वर्तन के दुष्प्र’भावो से ब’चाव हेतु राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभि’यान को मि’शन मो’ड में प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बड़ी अभि’यान है।

इस अभि’यान से हर किसी को जोड़ना होगा। कहा कि पर्यावरण संतु’लन हेतु हरित आवरण को ब’ढ़ाना, ऊर्जा की ब’चत करना, नवी’करणीय ऊ’र्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, प्राकृ’तिक जल संसाधनों का संर’क्षण एवं पुनजी’र्वित करना आज के समय की सबसे बड़ी माँग है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपनी राय एवं सु’झाव देने का अनु’रोध करते हुए जिलेवासियों से जल-जीवन-हरियाली अभियान में सश’क्त भागी’दारी नि’भाने हेतु अपील किया।

इसके पूर्व जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर आलोक रंजन घोष द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के सभी 11 अवयवों के क्रियान्वयन के संदर्भ में प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभि’यान के सभी 11 अवय’वों के क्रि’यान्वयन को राज्य में मि’शन मोड में लागू किया गया है। राज्य के सभी प्राकृतिक जलश्रो’तों की पहचान एवं इसके पुनर्जी’विकरण हेतु जनप्रतिनिधियों से सु’झाव एवं परा’मर्श प्राप्त करने हेतु आज यह बैठक बुलाई गई हैं. बैठक में निदेशक डीआरडीए ने बताया कि जिला अंतर्गत मनरेगा के तहत कुल ली गई योजनाओं की संख्या-1053 है जिसमे प्रारंभ की गई योजनाओं की संख्या 602 है।

जिला अन्तर्गत मनरेगा के तहत कुल ली गई योजनाओं पर कुल अनुमानित व्यय 15.04 करोड़ होगा।इस 1053 योजनाओं में 302 सार्वजनिक पोखर, सार्वजनिक सोख्ता-500 रेन वाटर हार्वे’स्टिंग-42, पौधशाला का सृजन एवं सघन वृक्षारोपण की 86 योजनाओं एवं निजी पोखर की 123 योजनाएं ली गई है। वही भवन निर्माण विभाग द्वारा कुल 542 योजनाएं ली गई है जिसमे सभी मे कार्य प्रारंभ है। पषुपालन विभाग्य द्वारा 40 के विरुद्ध 38 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करते हुए 15 योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वही कृषि विभाग द्वारा 14 के विरुद्ध 10 योजना पूर्ण कर लिया गया है। इस तरह से विभिन्न विभागों द्वारा ली गई योजनाओं के विरुद्ध अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई एवं ससमय निष्पादन का निर्देश दिया गया.

बैठक में उपस्थित विधायक गायघाट ने पुरानी बागमती जिसकी धारा सीतामढ़ी के बेलवा घाट में बं’द हो गई गई, उस सम्बन्ध में कहा कि उस पर कार्य करने की जरूरत है। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से प्राकृतिक जल स्रोतों को अतिक्र’मणमुक्त करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि जल जीवन हरियाली से सम्बंधित कार्यक्रम की सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। सभी ने कहा बड़ी संख्या में अतिक्र’मित सरकारी पोखरों को चिन्ह्ति कर मु’क्त कराने की का’र्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभि’यान चलाने की जरूरत है.

इस बैठक में मंत्री, विधायक कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता, गायघाट महेश्वर यादव, बोचहां-बेबी कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष इंद्रा देवी, मेयर-सुरेश कुमार, जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा निदेशक, डीआरडीए, सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, उपस्थित थे।
