Google में जल्द ही नौकरियां निकलने वाली है। Google Operations Centre के वाइस प्रेसिडेंट ट्रॉय डिकरसन ने गुरुवार को एक बयान में ये बात बताई है। इसका मतलब भारत में हायरिंग जल्द ही शुरू होगी।

गूगल ने जानकारी दी है कि वे साल 2020 में भारत सहित कई देशों में लगभग 3800 कर्मचारियों को भर्ती करेगा। बता दें कि ये भर्तियां कस्टमर केयर सपोर्ट के लिए होंगी। इसी विषय पर Google Operations Centre के वाइस प्रेसिडेंट ट्रॉय डिकरसन ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि कंपनी अगले साल अमेरिका के मिसिसिपी में एक गूगल ऑपरेशन सेंटर खोलेगी।

ये भारत और फिलीपींस में अपनी पहुंच बढ़ाएगा। हालांकि, 2018 में कंपनी ने कहा था कि वो अपने कस्टमर और यूजर सपोर्ट को बढ़ाने के लिए कुछ इन हाउस जॉब्स शुरू करने का पाइलट प्रोग्राम शुरू करेगी। पर उसके बाद इस विषय पर कोई सूचना सामने नई आई।