नागरिकता कानून का वि’रोध करने वाले कलाकारों पर भ’ड़के अनुपम खेर

नागरिकता कानून के खि’लाफ के देश के कई हिस्सों में लोगों का वि’रोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हुए हिं’सक प्र’दर्शन में 8 लोगों की मौ’त हो गई। बॉलीवुड के कई सितारे इस कानून के खि’लाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। मुंबई में भी रैलियां हो रही हैं। इस बीच अनुपम खेर ने ट्वीट कर एक तरफ प्रदर्शन कर रहे कलाकारों पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ छात्रों से अपील भी की।

अनुपम खेर ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से देश के हालात देखकर, मन में कुछ अजीब से बेचैनी हो रही है। सोशल मीडिया और टेलीविजन के जरिए जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, उसे देखकर मन बहुत विचलित हो रहा है।

हम सब अपनी जिंदगी के किसी न किसी मुकाम पर छात्र रहे हैं। हम सभी ने आंदोलनों में भाग लिया है और वो आंदोलन आमतौर पर सरकार के खि’लाफ ही रहे हैं। छात्रों के आंदोलनों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, बल्कि ये भी कहूंगा कि स्वतंत्र भारत में ये उनका अधिकार है।

add

लेकिन जब ऐसे तत्व जो देश को हा’नि पहुंचाना चाहते हैं, वो छात्रों के आंदोलनों में भाग लेना शुरू करें और अपने स्वार्थ के लिए देश को नुकसान पहुंचाए तो ये सब आगे चलकर हमारे भविष्य के लिए हमारे देश के भविष्य के लिए और हमारे छात्रों के भविष्य के लिए हा’निकारक सिद्ध हो सकता है।’

add

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘जो देश की संपत्ति को आग लगा रहे है, वो देश के दु’श्मन हैं। जो पुलिसवालों को प’त्थर मा’र रहे हैं, उन्हें पकड़कर पी’ट रहे हैं, वो उप’द्रवी हैं। और जो कुछ महान हस्तियां हैं, चाहे वो कलाकार हैं या साहित्यकार हैं या पत्रकार हैं या बुद्धिजीवी हैं, वो छात्रों के या किसी अल्पसंख्यक वर्ग के हमदर्द बिलकुल नहीं हैं। ये वो हैं जो ऐसी स्थिति में अपनी रोटियां सेंकने चले आते हैं। इन चेहरों को गौर से देखिए और इनके इतिहास पर जाइए, आपको मेरी बातों पर यर्थाथ नजर आएगा।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.