प्रनूतन बहल संग फिल्म हेलमेट में करेंगे रोमांस अपारशक्ति खुराना

अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना लगातार फिल्मों में सहायक अभिनेता के किरदारों के जरिए नाम कमाया। अपारशक्ति खुराना को डीनो मोरिया की फिल्म ‘हेलमेट’ में मुख्य किरदार निभाएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट प्रनूतन बहल नजर आएंगी।

add

फिल्म की कहानी रोहन शंकर द्वारा लिखी गई है तो वहीं फिल्म निर्देशन सतरान रमानी करेंगे। फिल्म की शूटिंग पहले ही वाराणसी में शुरू हो चुकी है जिसकी कुछ तस्वीरें अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।

add

अपारशक्ति खुराना ने इस फिल्म का एक टीजर वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘शरमाइए मत, खुलके बोलो।’ इस वीडियो के जरिए फिल्म की कहानी बहुत ही अतरंगी मालूम पड़ती है जिसमे अपारशक्ति एक दुकान में जाकर निरोध मांगते हुए नजर आते हैं। लेकिन निरोध नाम लेने कि जगह वह कभी छतरी, कभी गुब्बारा कभी कवच तो कभी हेलमेट बोलते हैं। यह वीडियो फिल्म के एक अनूठे विषय होने की बात जाहिर करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.