विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को मिला बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ। सभी पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किए गए। विजेताओं के अलावा समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर, अक्षय कुमार, दादा साहब फाल्के के नाती चंद्रशेखर भी पहुंचे। विजेताओं को स्वर्ण और रजत कमल प्रदान किए गए हैं।

दिव्या दत्ता ने इस समारोह को होस्ट किया। विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को इस बार बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

वहीं दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने महानती फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। बेस्ट फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘अंधाधुन’ को चुना गया है। अवॉर्ड तीन श्रेणियों फीचर फिल्म, नॉन फीचर फिल्म, मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेट और सिनेमा में श्रेष्ठ लेखन में दिए गए।

add

इसमें सर्वश्रेष्ट फिल्म का अवार्ड गुजराती फिल्म ‘हेलारो’ को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन के लिए हिंदी फिल्म ‘पैडमैन’, सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए श्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार दिया गया।

अक्षय कुमार पैडमैन का अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन ने बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज का नेशनल अवॉर्ड जीता है। सुरेखा सीकरी को ‘बधाई हो’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

पर्यावरण संरक्षण पर श्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मराठी फिल्म पानी को दिया गया। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए अपने नाम किया

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.