अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज’ का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का एक डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ था । यहां पर अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा बोल दिया कि वि’वाद खड़ा हो गया । अब यूजर्स सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं ।
प्रोमो रिलीज इवेंट में अक्षय पर भगवान राम को गाली देने का आ’रोप लगाया है । ट्रेलर में दिखाया कि एक शख्स कहता है, ‘मेरे बच्चे का नाम होला राम है क्योंकि, यह होली के दिन पैदा हुआ था।’ इसपर अक्षय ने कहा, ‘अच्छा हुआ लोहड़ी के दिन पैदा नहीं हुआ।’

अब इस डायलॉग को सुनने के बाद यूजर्स लगातार अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं।
इस मसले पर यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार ने भगवान राम को गाली दी है। वहीं कुछ ने इसे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन से भी जोड़ने की कोशिश की ।वहीं कुछ ने अक्षय कुमार के प्रशंसकों से इस ट्रेंड से जुड़ने और इसे वायरल करने को कहा ।
