क्रिसमस पार्टी के मौके पर बॉलीवुड के सितारे खूबसूरत और स्टाइलिश अवतार में नजर आए थे। करीना कपूर के घर हुई पार्टी में जहां सारा अली खान बेहद सिंपल अंदाज में वन साइडेड ड्रेस में दिखी थीं। वहीं अजय देवगन की हीरोइन रकुल प्रीत सिंह के ड्रेस ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

क्रिसमस पार्टी में पहुंची रकुल प्रीत सिंह ने काले रंग की सैटिन रैप ड्रेस पहन रखी थी। काले रंग की शर्ट ड्रेस में रकुल खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस में कमर के पास आकर्षक नॉट भी लगी थी।
हांलाकि रकुल प्रीत सिंह की इस ड्रेस की लंबाई थोड़ी ज्यादा ऊंची लग रही थी। जिसकी वजह से रकुल प्रीत सिंह oops moment का शिकार होने से बच गईं।
