बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुराग कश्यप जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी करेंगे।

वैसे तो दोनों ‘बॉम्बे टॉकीज’ और ‘नायक’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं हालांकि ‘बॉम्बे टॉकीज’ में जहां अनिल कपूर का स्पेशल अपीयरेंस था तो वहीं ‘नायक’ फिल्म में अनुराग ने सिर्फ संवाद लेखन किया था। लोगों ने कभी दोनों को अभिनेता-निर्देशक के तौर पर साथ काम करते हुए नहीं देखा है।
