Oppo Reno 3 सीरीज ने मार्केट में दी दस्तक

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने रेनो सीरीज के लेटेस्ट रेनो 3 और 3 प्रो स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने चीन के बाजार में वायरलेस इयरबड्स को भी उतारा है।

ओप्पो के इन दोनों डिवाइस को भारत में पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इससे पहले कंपनी ने भारत समेत कई देशों में रेनो 2 सीरीज के फोन को पेश किया था, जिनकी बंपर सेल हुई थी।

add

कंपनी ने ओप्पो रेनो 3 के दो रैम वैरिएंट पेश किए हैं, जिसमें 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटनल स्टोरेज और 12 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। ओप्पो ने पहले वेरिएंट की चीनी युआन 3,399 और दूसरे वेरिएंट की चीनी युआन 3,699 कीमत रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही ग्राहक इस फोन को मिस्टी व्हाइट, मून नाइट ब्लैक और ब्लू स्टैरी नाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

दूसरी तरफ कंपनी ने ओप्पो रेनो 3 प्रो को भी 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12 जीबी रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,999  रखी है। वहीं, इस फोन का दूसरा वेरिएंट चीनी युआन 4,499 के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस फोन की सेल 10 जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगी।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.