सीएए और एनआरसी को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इंटरनेट बंद होने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही हैं, तो दूसरी तरफ टेलीकॉम कंपनियों को भी नु’कसान झे’लना पड़ा हैं।
वहीं, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी सीओएआई ने कंपनियों को हो रहे नु’कसान को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इंटरनेट बंद होने से कंपनियों को हर एक घंटे में दो करोड़ रुपये का नु’कसान हो रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आज भी राज्य के कई बड़े शहरों के साथ अन्य राज्यों में इंटरनेट बंद किया है। माना जा रहा है कि सरकार ने सीएए और एनआरसी को लेकर वायरल हो रही फर्जी तस्वीरों और खबरों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है।
सीओएआई ने देश में इंटरनेट बंद होने से दूरसंचार कंपनियों को हो रहे नुकसान को लेकर भारत सरकार को पत्र भेजा है। हालांकि, अब तक सरकार ने सीओएआई की तरफ से भेजे गए पत्र का जवाब नहीं दिया है।
इससे पहले सीओएआई के चेयरमैन ने कहा था की देश में पेपर लीक होने से लेकर आर्टिकल 370 हटने तक पर राज्यों में इंटरनेट बंद कर दिया जाता है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती हैं और कंपनियों को भी नुकसान होता हैं।
