जन्मदिन पर एक बार फिर मामा बने द’बंग खान

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर सलमान खान दोबारा मामा बन गए हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता ने आज बेटी को जन्म दिया है। उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

add

अर्पिता के पति आयुष शर्मा और उनके परिवार वालों ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया है कि अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, ‘ढेर सारी खुशी के साथ, अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर, हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं। प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए एक विनम्र धन्यवाद करते हैं। यह सफर आप सभी के बिना पूरा नहीं हो सकता था।’

इसके साथ ही अर्पिता के पति और अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी का नाम साझा किया है। आयुष शर्मा की इंस्टा पोस्ट के अनुसार उनकी बेटी का नाम आयत शर्मा है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.