फिल्म ले गया सद्दाम के निर्देशक अमजद खान की मलाला यूसुफजई के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म गुल मकई अगले साल 31 जनवरी को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रीम शेख को मलाला यूसुफजई के रूप में देखा जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या दत्ता, अतुल कुलकर्णी, मुकेश ऋषि और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म जयंतीलाल गडा की पेन और टेक्नो फिल्म्स के अंतर्गत बनी है। इसके निर्माता संजय सिंगला हैं।

सन् 2009 में पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबानी बंदूकधारियों ने जब्त कर लिया था और वहां के लोगों पर शरिया कानून लागू किया जा रहा था। यह फिल्म जियाउद्दीन यूसुफजई परिवार के ऐसे समय में किए गए साहसिक कार्यों को दर्शाती है।