शादी में पति के साथ जमकर नाचीं मोना सिंह

टेलीविजन अदाकारा मोना सिंह ने 27 दिसंबर को शादी कर ली । उन्होंने दक्षिण भरतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग सात फेरे लिए हैं । मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे । मोना की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं और इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं ।

mona singh

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल से हिट होने वाली मोना के दोस्त गौरव गेरा भी शादी में पहुंचे थे । गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं । मोना अपनी शादी में डांस करती हुई भी नजर आईं । इसके अलावा एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने भी मोना की शादी में शिरकत की ।

add

मोना सिंह की शादी का सुर्ख लाल जोड़ा प्रियंका चोपड़ा के शादी के लाल जोड़े से मैच कर रहा है। ऐसा लग रहा है मोना ने प्रियंका के लुक से इंस्पायर होकर अपना लहंगा बनवाया ।

mona singh

मोना ने टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.