फिल्म ‘गुड न्यूज’ के खि’लाफ हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज़ के लिए बुरी खबर है। फिल्म गुड न्यूज के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कर्नाटक हाई कोर्ट में यस ट्रस्ट नाम के एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) ने जनहित याचिका दायर की है।

add

एनजीओ के अनुसार ये फिल्म विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक पर आधारित फिल्म है। जिसमें दो कपल्स के स्पर्म लैब में बदल जाते हैं। यह फिल्म आईवीएफ की विश्वसनीयता के बारे में बहुत सारे भ्रम और अनिश्चितता पैदा करती है। ऐसे में इस फिल्म को रिलीज ना किया जाए।

खबर के मुताबिक ये फिल्म आईवीएफ तकनीक के बारे में लोगों के अंदर भ्रम पैदा करती है। जिससे बेऔलाद लोगों की भावनाओं के ठेस पहुंच सकती है। इस वजह से एनजीओ ने कर्नाटक हाई कोर्ट में इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज ना करने की गुहार लगाई है।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.