जनवरी में लॉन्च होगा Vivo S1 Pro

वीवो एस सीरीज के एस1 प्रो को नए साल में लॉन्च करने वाली है। मश्हूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर एक टीजर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है, जिसमें ‘कमिंग सून’ लिखा है। इस टीजर से अनुमान लगाया जा सकता है कि वीवो का यह फोन जनवरी में दस्तक देगा।

add

कंपनी ने इस फोन के आठ जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत फिलिपिन्स में 15,999 पीएचपी (करीब 22,600 रुपये) रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस फोन को मिड-प्रीमियम प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारा सकती है।

add

यूजर्स को इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच शामिल है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आठ जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई और फनटच ओएस 9.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.