#MUZAFFARPUR : सीएए के समर्थन में BJP जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने निकाली तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2019-12-28 at 14.59.29

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. ओरिएंट क्लब मैदान से निकली तिरंगा यात्रा को शहर के सभी सड़कों पर घुमाया गया. इस दौरान समर्थकों द्वारा मोदी-शाह जिंदाबाद और आजादी से जुड़े ना’रे लगाए गए.

WhatsApp Image 2019-12-28 at 15.01.21

तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों समर्थकों ने बंगलादेशी घुसपै’ठिए वापस जाओ, मोदी-शाह जिंदाबाद, मोदी-शाह संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, किस-किस को चाहिए आ’जादी, हम देंगे आजादी आदि  लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा में नगर आवास व विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पारु विधायक अशोक सिंह, साहेबगंज पूर्व विधायक राज कुमार सिंह राजू, विधायक प्रत्याशी अर्जुन राय, पूर्व विधायक रामसूरत राय, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, भाजपा नेत्री सह प्राचार्या आरबीबीएम ममता रानी, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष चंदा देवी, भाजपा नेता संजीव कुमार झा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन शाही, भाजपा युवा नेता शशि रंजन, रविरंजन उर्फ़ टिंकू शुक्ला, पार्षद के पी पप्पू, नन्द किशोर पासवान, ब्रज बिहारी पासवान, मुकेश पासवान, आदित्य किशोर उर्फ़ शाही जी, शम्भू चौबे, बंटी चौधरी, अमरेश कुमार विपुल सहित हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल थे.

WhatsApp Image 2019-12-28 at 14.58.05

तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए वि’धि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी जयंत कांत खुद मॉनि’टरिंग करते रहे. इसके अलावा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित भारी संख्या में पुलिस बल तिरंगा यात्रा के साथ-साथ चल रही थी. ओरिएंट क्लब से निकली तिरंगा यात्रा खुदीराम बोस स्मारक स्थल से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद बैरिया गोलंबर पर आकर समाप्त हुई.

WhatsApp Image 2019-12-28 at 14.58.20

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि विधेयक धा’र्मिक पहचान के आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उ’त्पीड़न के शि’कार हुए अल्पसं’ख्यकों की पी’ड़ा को समाप्त करेगा. उन्होंने कहा की दुष्प्र’चार किया जा रहा है की यह कानून अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है जो की ग’लत है. उन्होंने कहा की दुष्प्र’चार से बचे और समाज को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें.

WhatsApp Image 2019-12-28 at 15.24.56

मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा की विपक्ष के द्वारा अफ’वाह फैलाया जा रहा है, जो सरा’सर ग’लत है. हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई भाई-भाई हैं. इस कानून से किसी को कोई नुक’सान नहीं है और देश के किसी भी व्यक्ति को उसकी नागरिकता से वं’चित नहीं किया जायेगा. सभी लोग मिल जुल कर देश को मज’बूत बनाएंगे.

WhatsApp Image 2019-12-28 at 15.00.18

रामसूरत राय ने कहा की मुजफ्फरपुर की जनता द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद को यह सन्देश देना चाहते हैं की सीएए देश हित में और सार्थक है, हमसब इसका स्वागत करते हैं और भविष्य में एनआरसी भी जल्द ही लागु करने की भी मां’ग करते हैं.

WhatsApp Image 2019-12-28 at 14.58.49

भाजपा नेता संजीव झा ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून के वि’रोध की आड़ में देश वि’रोधी ता’कतों द्वारा लोगों को गुम’राह कर देश में अरा’जकता का माहौल खड़ा किए जाने की कोशिश करने वालों को पुरजो’र जवाब देने के लिए सभी धर्म-वर्ण और संगठन को शामिल कर तिरंगा यात्रा निकली गई है, जिसका हम सभी सम’र्थन करते हैं.

WhatsApp Image 2019-12-28 at 15.00.35
यात्रा के दौरान कई युवतियों और बच्चो को हाथ में तिरंगा लेकर समर्थन में ना’रे लगाते देखा गया. इस दौरान प्रत्येक चौक-चौराहों पर बड़े बड़े लाउडस्पीकर लगा देशभक्ति गाने पर युवा ज’यकारे लगाते और समर्थकों पर पुष्पव’र्षा करते दिखे. वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान आयोजकों द्वारा 300 मीटर से भी अधिक लम्बा तिरंगा निकाला गया.

10K Followers

add

whatsapp-image-2019-10-01-at-097153701083930361415.jpeg

rama-hardware-ads-17187568516344262960.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.