टीवी और फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार रात को फांसी लगाकर आ’त्मह’त्या कर ली । कुशल की मौ’त ने पूरे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को झ’कझोर कर रख दिया है ।
कुशल का श’व उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर ल’टका मिला । कुशल ने खु’दकुशी करने से पहले डेढ़ पन्नों का सु’साइड लेटर लिखा था । खबरों की मानें तो कुशल अपनी शादीशुदा जिंदगी से परे’शान थे । कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलेन फ्रांस में अपने बेटे के साथ रहती हैं । जब वो भारत आ जाएंगी तब कुशल के पा’र्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।

कुशल की मौ’त पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का बयान आया है। मेघना को भी इस खबर को सुनने के बाद यकीन नहीं कर पाई हैं । मेघना ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बताया, ‘मैं ये सुनकर हैरान हूं कि कुशल ने खु’दकुशी कर ली है ।
मैंने अपने दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीरें देखी थीं । कुशल एक खुश और उत्साहित रहने वाला इंसान था । मुझे उसके परिवार और बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है ।”मैं कामना करती हूं कि उन्हें ऐसे समय पर शक्ति मिले ।’
